सुपरफूड है मोरिंगा पाउडर

0
1136

मोरिंगा पाउडर मोरिंगा के पेड़ की पत्तियों से बनाया जाता है और इसमें ढेर सारे औषधीय गुण हैं। इस सुपरफूड का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। मोरिंगा के पत्तों को सुपरफूड के रूप में देखा जाता है क्योंकि एक कप कटी हुई पत्तियां आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और राइबोफ्लेविन का अच्छा स्रोत हैं।

इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन ई और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। संतरे की तुलना में इसके पत्ते में विटामिन सी अधिक होता है। मोरिंगा बेहतर दृष्टि और इम्यूनिटी से लेकर हड्डियों की हेल्थ और त्वचा को ग्लोइंग बनाने तक, सब कुछ कर सकता है।

यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। स्मूदी या सूप में मोरिंगा पाउडर को मिलाएं। एक बड़े चम्मच मोरिंगा पाउडर में तीन ग्राम प्रोटीन और सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मसल्स की मरम्मत, एनर्जी के उत्पादन और मूड को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक हैं। मोरिंगा के पत्तों से बने पाउडर माइल्ड फ्लेवर का होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल आप कई अलग-अलग व्यंजनों के साथ कर सकती हैं। इसका फेस मास्क के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

लिवर की करता है रक्षा : लिवर को शरीर का डिटॉक्सिफायर समझें। यह ब्लड को फिल्टर करता है, केमिकल्स को डिटॉक्सीफाई करता है और फैट को मेटाबोलाइज करता है। मोरिंगा इसे बेहतर काम करने में मदद करता है।

सूजन होती है कम : मोरिंगा पाउडर लेने से सेल्स में सूजन कम हो जाती है। सूजन कम करने वाली पॉलीफेनोल्स और आइसोथियोसाइनेट्स के साथ, मोरिंगा शरीर में सूजन एंजाइम और प्रोटीन को दबाकर सूजन को कम करता है।

ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मददगार : इंसुलिन और ब्लड शुगर के बढ़ने से मूड स्विंग और शुगर की समस्या हो सकती है और यहां तक कि टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का भी कारण हो सकता है। मोरिंगा पाउडर लिपिड और ग्लूकोज के लेवल को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है।

ब्रेन के लिए अच्छा : 65 वर्ष से अधिक उम्र के आठ लोगों में से एक को अल्जाइमर रोग परेशान करता है। मोरिंगा का पत्ता विटामिन सी और ई से भरपूर होता है, जो अल्जाइमर से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव का मुकाबला करता है। मोरिंगा डोपामाइन और सेरोटोनिन (हैप्पी हार्मोन) को बढ़ाने में मदद करता है और इसका उपयोग भविष्य में डिप्रेशन के इलाज में मदद के लिए किया जाता है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा : मोरिंगा पाउडर बालों के लिए फायदेमंद है और बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। हेल्दी त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। यह त्वचा के संक्रमण और घावों को ठीक करने में उपयोगी होता है।

आर्गेनिक हाट करौंदी में जैविक खाद्य पदार्थ के साथ ही शुद्ध व कुटीर उद्योग के जुड़े उत्पाद मिलते हैं। यहां मोरिंगा पाडर, मोरिंगा जैगरी, मोरिंगा टेबलेट तथा मोरिंगा से बना साबुन उपलब्ध है। इसके अलावा गिर गाय का घी, अर्जुन छाल पाउडर, बेल चुर्ण, आंवला चूर्ण, अश्वगंधा, शतावरी, कालमेघ, त्रिफला चूर्ण तथा शहद के साथ ही जैविक जौ का आटा, मडुवा आटा, मल्टीग्रेन, तिल व सरसो का जैविक तेल, बाजरा, मूंगफली, च्यवनप्राश, सुगंधित चावल, गुड़ के साथ ही रसोइ में उपयोग के सभी सामान मिलते हैं।

आनंद कुमार मिश्र