क्या खत्म हो जाएगा जापान !

0
1055

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में जापान में पिछली सदी के दौरान सबसे कम जन्म दर रही, जो बेहद चिंता का विषय है. 2021 में जापान में केवल 8,11,604 बच्चों का जन्म हुआ. दूसरी ओर इस साल देश में 14,39,809 लोगों की मौत हुई. यानी देश की प्राकृतिक जनसंख्या में 6,28,205 की गिरावट आई. साल 2014 में नवजात शिशुओं की संख्या घट कर 10 लाख हो गई. कुछ अन्य अनुमानों के अनुसार साल 2050 तक जापान की आबादी घटकर नौ करोड़ 70 लाख से तीन करोड़ के बीच हो सकती है.

जितना बड़ा परिवार उतना ज्यादा पैसा ……. नागी शहर में अगर परिवार में पहला बच्चा पैदा होता है, तो सरकार की ओर से एक लाख येन (करीब 63 हजार रुपये) मिलते हैं। दूसरा बच्चा होने पर 1,50,000 येन (95,000 रुपये) और परिवार में पांचवां बच्चा आने पर तो 4 लाख येन (2.5 लाख रुपये) तक दिए जाते हैं। इसके अलावा सस्ते दाम पर घर, मुफ्त टीकाकरण, स्कूल दाखिले में छूट जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

परिवार संग रहना प्राथमिकता ……. इस शहर की एक खास बात और भी है कि यहां लोग परिवार संग रहना पसंद करते हैं। 30 की उम्र से पहले ही शादी कर परिवार बसाने के बाद वे माता-पिता के साथ ही रहना चाहते हैं। दादा-दादी के साथ होने से बच्चों की देखभाल की चिंता भी नहीं सताती। इसके अलावा महिलाओं के लिए खासतौर से यहां पार्ट टाइम नौकरी की भी व्यवस्था है।

तेजी से बूढ़ा हो रहा जापान……..12.3% आबादी बच्चों की जापान में 30.8% भारत में, 16.8% चीन में बच्चों की आबादी 20 फीसदी जापान की आबादी 65 साल से ज्यादा उम्र की 40 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान इस आबादी का 2050 तक 9,21,000 बच्चे पैदा हुए जापान में साल 2018 में 25,000 कम संख्या है यह पिछले साल की तुलना में 13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई इस साल