Wonderful Pleasure Feel of Nature Jowai Hill Station Meghalaya Northeast

0
44

जोवाई हिल स्टेशन: प्रकृति का एहसास जोवाई हिल स्टेशन को प्राकृतिक सुन्दरता का एक श्रेष्ठतम आयाम कहना चाहिए। जी हां, जोवाई हिल स्टेशन वस्तुत: प्रकृति की गोद में रचा-बसा एक सुन्दर हिल स्टेशन है। मेघालय के पश्चिम जयंती हिल्स का यह सुन्दर हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच खास तौर से लोकप्रिय है। समुद्र तल से करीब 1380 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह सुन्दर हिल स्टेशन झीलों-झरनों, नदियों एवं खूबसूरत पर्वत चोटियों के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है। पश्चिम जयंती हिल्स का हिस्सा जोवाई हिल स्टेशन मुख्यत: जनजातीय आबादी से आच्छादित क्षेत्र है। लिहाजा जोवाई में जनजातीय लोक संस्कृति जानने-समझने के भरपूर मौके होते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण जोवाई हिल स्टेशन एक सुखद शांति एवं शीतलता प्रदान करता है। खास यह कि गर्मियों में भी जोवाई शीतलता प्रदान करता है। जोवाई हिल स्टेशन वस्तुत: असम एवं बंग्लादेश से जुड़ा इलाका है। जोवाई हिल स्टेशन चौतरफा पर्वत श्रंखलाओं से घिरा सुन्दर पर्वतीय क्षेत्र है। मखमली घास के मैदान एवं ढ़लान रोमांचक एहसास कराते हैं। वनस्पतियों से आच्छादित वन क्षेत्र छांव के साथ ही शीतल हवा भी प्रदान करते हैं। जोवाई के ईको हट्स खास तौर से प्रसिद्ध हैं। बादलों की घुमक्कड़ी मुग्ध करने वाली होती है। कभी आप बादलों की गोद में होते हैं तो कभी बादल आपकी गोद में होते हैं। आशय यह कि जोवाई हिल स्टेशन में हर पल रोमांच एवं उल्लास के बीच होता है। जोवाई हिल स्टेशन पर हर पल रोमांचक एहसास का खास हो जाता है। शिलांग से करीब 60 किलोमीटर दूर जोवाई हिल स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग से ताल्लुक रखता है। लिहाजा आवागमन के संसाधनों के निकट प्रकृति का सुहाना एहसास का यहां होता है। चौतरफा फैले वनस्पतियों से आच्छादित वन क्षेत्र एवं फूलों की सुगंध परिवेश को कुछ खास बना देती है। जोवाई हिल स्टेशन एवं आसपास सुन्दर एवं आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। खूबसूरती के इस रंग में प्राचीनता भी है आैर संजीवनी भी है। आकर्षक स्थानों में खास तौर से जोवाई प्रेस्बटेरियन चर्च, मदन माडिया, माइनुडू नदी, टयर्ची वॉटर फॉल्स, नर्तियांग मोनोलिथ्स, थादलास्केन झील, इलॉन्ग पार्क आदि इत्यादि बहुत कुछ है। जोवाई प्रेस्बटेरियन चर्च: जोवाई प्रेस्बटेरियन चर्च ब्रिाटिशकाल की एक प्राचीन इमारत है। इसका वास्तुशिल्प दर्शनीय है। यह प्राचीन इमारत करीब 150 वर्ष पुरानी है। विशेषज्ञों की मानें तो जैतिया हिल्स का यह सबसे प्राचीन चर्च है। ब्रिाटिश वास्तुकला का यह नायाब आयाम पर्यटकों को आकर्षित करता है। टयर्ची वॉटर फॉल्स: टयर्ची वॉटर फॉल्स जोवाई हिल स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर दूर एक सुरम्य स्थान पर है। फॉल्स की सुन्दरता दर्शनीय है। थादलास्केन झील: थादलास्केन झील इलाके का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। हालांकि यह कभी राजसी उपयोग का हिस्सा था। जयंती के राजा के अनुयायी साजर नांगली ने लोकजन के लिए इसे खुलवा दिया था। लिहाजा पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द यहां उठा सकते हैं। इलॉन्ग पार्क: इलॉन्ग पार्क प्राकृतिक सुन्दरता का एक शानदार पार्क है। ऊंचाई पर होने के कारण पार्क से माइनुडू नदी की सुन्दरता एवं विहंगम दृश्य को देखा जा सकता है।   नर्तियांग मोनोलिथ्स : नर्तियांग मोनोलिथ्स वस्तुत: विभिन्न आकार-प्रकार के पत्थरों का सुन्दर संग्रहालय है। पर्यटकों के बीच यह संग्रहालय बेहद लोकप्रिय है। कला प्रेमियों के लिए तो यह किसी उपहार से कम नहीं। जोवाई हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी है। गुवाहाटी एयरपोर्ट से जोवाई हिल स्टेशन की दूरी करीब 104 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी जोवाई हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।