औद्योगिक विकास में उत्तर प्रदेश की लम्बी छलांग, अब आन्ध्र से सीधी टक्कर

0
706

औद्योगिक विकास को लेकर उत्तर प्रदेश अब आन्ध्र प्रदेश को सीधी टक्कर देगा। जी हां, औद्योगिक विकास के मसले पर अभी आन्ध्र प्रदेश देश में शिखर पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास में पहले नम्बर पर लाऐंगें। हालांकि कारोबार की सुगमता में अभी तक उत्तर प्रदेश देश में बारहवें स्थान पर था।

भारत सरकार की जारी नई रैकिंग में उत्तर प्रदेश को अब दूसरा स्थान हासिल हुआ है। कारोबार की सुगमता की सूची को देखे तो आन्ध्र प्रदेश पहले स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। इसी क्रम में तेलंगाना 3, मध्यप्रदेश 4, झारखंड 5, छत्तीसगढ़ 6, हिमाचल प्रदेश 7 एवं राजस्थान 8वें स्थान पर है। बिहार में औद्योगिक विकास के हालात पहले से भी खराब हुए है।

बिहार अभी तक कारोबार सुगमता में देश में 18वें स्थान पर था लेकिन बिहार अपना यह स्थान भी बरकरार नहीं रख सका। बिहार अब 26वें स्थान पर पहुच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की इस लम्बी छलांग के लिए उद्योगपतियों, निवेशकों एवं जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। विषेशज्ञों का कहना है कि इससे प्रत्यक्ष विदेश निवेश की सम्भावनाएं बढ़ेगी।