बनायें खास मिष्ठान इंद्राणी…

0
5059

इंद्राणी नाम सुनते ही मुंह में पानी और होठों पर मीठी मुस्कान आ जाती है। इंद्राणी नाम है मध्य प्रदेश की एक खास मिठाई का, जो हर तीज त्यौहार पर विशेष रूप से बनाई जाती है। ये स्वाद और स्वास्थ्य के साथ साथ दिखने में भी लुभावनी और बनाने आसान डिश होती है।

इंद्राणी मिठाई बनाने के लिए सामग्री
दूध 2 लीटर
200 ग्राम चीनी
2 नीबू का रस
2 चम्मच बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटा हुआ

इंद्राणी मिठाई बनाने की विधि

1 किलो दूध को एक बर्तन में उबलने रख दें। उबलने के बाद 5 मिनट और आंच पर रखा रहने दें। फिर नीबु का रस डाल दें, थोड़ी देर में दूध फटने लगेगा। जब छैना और पानी पूरी तरह से अलग हो जाएं तो गैस पर से उतार कर छान लें।इस छैने को पानी से खूब अच्छे से धो लें जिससे सारी खटास निकाल जायेगी। अब छैने को खूब अच्छे से हाथ से मसलें। 4/5 मिनट ऐसा करने से छैना मुलायम और एकसार हो जायेगा। इसके छोटे छोटे गोले बना कर रख लें। जब तक छैना बनाने के लिए दूध उबले तब तक गैस पर दूसरे बर्तन में एक कप पानी चढा दें और सारी चीनी भी डाल दें। एक तार की चाशनी बन जाने पर छैने के सभी गोले इसमें डाल दें। 4/5 मिनट तक चाशनी में पकने दें। अब गैस बन्द कर दें। बचे हुए एक किलो दूध को कढ़ाई में गाढ़ा होने रख दें। जब दूध चौथाई रह जाए तो उसमे छैना रसगुल्ले चाशनी सहित मिला दें। थोड़ी देर और पकाए और गैस बन्द कर दें। तैयार डिश को फ्रिज में रख कर ठंडा करें। ड्राई फ्रूट्स के टुकड़ों से सजा कर ठंडी ठंडी सर्व करें।

श्रीमती रीनू गुप्ता