बनायें मूँग की दाल के दही बडे

0
950

मूँग की दाल के दही बडे उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। ये उरद की दाल के दही बडे से हल्के होते हैं, वैसे तो बडे तेल मे तल के बनाये जाते हैं, परन्तु पानी मे भिगो कर निकाल लेने से बड़ो की चिकनाई निकल जाती है, ये स्वाद मे उतम ओर पौष्टिक होते। मूँग दाल वड़ा हैल्दी़, पोषक और लो कैलौरी होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी होता है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मूंग दाल वड़े बनाने का ये नया तरीका आपको जरूर पसंद आएगा। उड़द दाल से बने दही वड़ों की तुलना में मूंग दाल से बने वड़े ज्यादा आसानी से पच जाते हैं। शाम को स्‍नैक या किसी स्पेशल मौके या त्यो्हार पर आप घर में ये वड़ा बना सकते हैं। इस टेस्टी मूंग दाल वड़े को बनाना भी काफी आसान है।

मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी… बनाने में लगा समय 3 घन्टे….

मूँग की दाल के दही बडे बनाने के लिए सामग्री:-
मूंग दाल : 1 कप
दही : 2 कप
लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
जीरा पाउडर : 1 चम्मच
हींग : चुटकीभर
तेल : 1 चम्मच
नमक : स्वाद अनुसार
अदरक छोटा टुकड़ा
थोडी शक्कर
2 हरी मिर्च
तलने के लिये तेल

मूँग की दाल के दही बडे बनाने की विधि:-

अब सबसे पहले मूंग दाल को धो लें। फिर इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद जब दाल अच्छे से फूल जाये तो पानी निकाल कर इसे मिक्सर में डालें। अब इसमें हरी मिर्च अदरक डालकर इसे पीस लें। बहत बारीक नही, दरदरा पीस ले। इस मिश्रण को एक कटोरी मे निकाल ले। एक चुटकी हींग इसमें डालें, फिर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
अब एक कढाही मे तेल मध्यम आँच पर गर्म करे। अब गर्म तेल मे एक चम्मच से मूँग दाल का पेस्ट बडे के आकार मे डाले, एक बार मे 7-8 एक साथ सेक ले। हल्का सुनहरा होने पर किचन पेपर या tissue पेपर पर निकाल ले। जब पूरे बडे इस तरह बन जाये।

अब एक भगोने मे थोडा सा नमक डाल कर पानी गर्म करे उसमे सभी बडे डाल कर गैस बन्द कर दे। 5 से 6 मिनट बाद एक एक कर बडे को पानी से दोनो हथेली के बीच दबाकर निकाल ले। अब दही को मथनी से मथ ले। दही गाढ़ा होने पर ढूध से पतला करे, नाकी पानी से। अब इसमे थोडा नमक, थोडी शक्कर डाल दे। अब सभी बडे दही मे डाल दे। 2 घन्टे तक अच्छे से भीग जाने के बाद। इसे पिसे जीरे पाऊडर, लाल मिर्च, हरे कटे धनिया से सजा कर। इमली की ओर हरी चटनी के साथ परोसे। पलक झपकते ही प्लेट मे से दही बडे चटकारे के साथ खत्म हो जायेगे।

सीमा मोहन