वेरिनाग हिल स्टेशन: एक ताजगी का एहसास

0
1685

जम्मू एण्ड कश्मीर का ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” एक मखमली एहसास है। कश्मीर के अनंतनाग जिला का यह पर्यटन स्थल अपने खास सौन्दर्य के लिए देश विदेश में बेहद लोकप्रिय है। समुद्र तल से करीब 2000 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन ब्रिाटिश शासन में ग्रीष्मकालीन राजधानी होता था। यहां चौतरफा हिम श्रंखला एवं वादियों-घाटियों का अद्वितीय सौन्दर्य दिखता है। कश्मीर घाटी का यह पहला हिल स्टेशन भी माना जाता है।

‘वेरिनाग हिल स्टेशन” का मुख्य आकर्षण वेरिनाग स्प्रिंग एवं वेरिनाग गार्डेन आदि इत्यादि हैं। वेरिनाग का जल रुाोत झेलम नदी का प्रमुख जल रुाोत है। भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” क्षेत्र पाइन के शानदार वृक्षों की श्रंखला एवं सदाबहार पुष्प पौधों से आच्छादित है। पर्यटक यहां की खूबसूरती एवं कलात्मकता देख पर्यटक सुध-बुध खो जाते हैं। बस सौन्दर्य को ही निहारते रहते हैं। बादशाह जहांगीर ने ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” के सौन्दर्य को सजाया-संवारा, इसे दर्शनीय बनाया।

हालात यह हैं कि यह पर्यटन स्थल दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। उद्यान का मूर्तिशिल्प खास एवं मुख्य आकर्षण है। खास यह भी है कि ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” के उद्यान का परिवेश हमेशा वासंतिक रहता है। यहां वास्तुकला का सौन्दर्य भी देखते ही बनता है। ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” का बसंत क्षेत्र भी यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है। ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” वस्तुत: लघु नदियों एवं झरनों का एक सुन्दर हिल स्टेशन है। इसे एक वृहद उद्यान भी कह सकते हैं। कारण एक शानदार एवं वृहद आकार-प्रकार का उद्यान प्राकृतिक परिवेश को समाहित करता है।

‘वेरिनाग हिल स्टेशन” का मुख्य आकर्षण वेरिनाग मुगल गार्डेन है। इस वेरिनाग मुगल गार्डेन का डिजाइन पारंपरिक फारसी पर आधारित है। इसमें चार हिस्से अर्थात चार धारायें दिखतीं हैं। विशेषज्ञों की मानें कि अवधारणा है कि नदियों का प्रवाह जल, शराब, शहद, दूध एवं पानी के रूप में होता है। इसका उल्लेख कुरान में वर्णित है। इस स्थान से चार नदियां विभक्त होती हैं।

मुगल गार्डेन के केन्द्र में एक जल रुाोत है। नदियां भी शानदार प्रवाहमान हैं। इन शानदार नदियों के चौतरफा पक्के नक्काशीदार पाथवे शोभा को बढ़ाते हैं। इनमें कल-कल प्रवाहमान जल मोती सा चमकता है। इससे निर्मलता का सहज अनुमान लग सकता है। एक झील के चौतरफा नक्काशीदार आश्रय स्थल हैं। जलक्रीड़ा का आनन्द लेने के दौरान पर्यटक इन स्थलों में विश्राम भी कर सकते है। विभिन्न आकार-प्रकार एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलों की श्रंखला देख कर मन प्रफुल्लित हो उठता है। ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” भले ही छोटा हो लेकिन इसका सौन्दर्य बेमिशाल है। कश्मीर की सुन्दर घाटी के बीच रचा-बसा ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” का गार्डेन निश्चित रूप से जिंदगी को एक नया आयाम देता है।

‘वेरिनाग हिल स्टेशन” की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। हालांकि वेरिनाग में कोई एयरपोर्ट नहीं है। निकटतम एयरपोर्ट श्रीनगर इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट की ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” से दूरी करीब 82 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन हिल्लर शाहाबाद है। यह रेलवे स्टेशन जम्मू-बारामूला लाइन पर स्थित है। ‘वेरिनाग हिल स्टेशन” सड़क मार्ग से भी जुड़ा है।