दुनिया का बेहद खूबसूरत देश थाईलैंड

0
437

घूमने फिरने का शौक रखते है तो आइये चलते हैं दुनिया की सैर पर। आज हम चलते है दुनिया के बेहद खूबसूरत देश थाईलैंड की सैर पर… ..

थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित दुनिया के सबसे आकर्षक देशों में से एक है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है और थाईलैंड की सबसे बड़ा शहर भी है। थाईलैंड अपने द्वीपों, प्राचीन मंदिरों, खूबसूरत नदियों हरी भरी  वनस्पतियों, ऐतिहासिक खंडहरों और स्वादिष्ट व्यंजन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा थाईलैंड अपनी शानदार नाईट लाइफ के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। थाईलैंड में दुनिया के कुछ बेहतरीन लक्ज़री होटल है जो पर्यटकों के बीच काफी पसंद किए जाते है।

थाईलैंड एक ऐसी जगह है जहाँ कला, संस्कृति और विरासत का सही मिश्रण देखा जा सकता है। एशिया महाद्वीप में स्थित इस खूबसूरत देश को मुस्कान की भूमि (Land of Smile) भी कहा जाता है। यही कारण है कि थाईलैंड दुनिया के उन विशेष स्थानों में से एक है जहाँ हर साल लाखों के संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

बैंकाक यह शहर थाईलैंड का सबसे खूबसूरत और आधुनिक शहर है जो ऊँची ऊँची गगनचुंबी इमारतों, लक्ज़री होटल, शानदार नाईट लाइफ और कई खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। बैंकाक में कई पवित्र  बौद्ध मंदिर है जो खास तौर से दर्शनीय है। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक ना केवल अपनी आधुनिक जीवन शैली के जाना जाता है वल्कि यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा यह स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन के लिए भी मशहूर है। बैंकाक आनेवाले हर सैलानी को यहां के लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाना चाहिए।

फनोम रूंग Phanom Rung….  पूर्वोत्तर थाईलैंड में स्थित फनोम रूंग एक प्राचीन मंदिर है जो एक निष्क्रिय ज्वालामुखी के शिखर पर भव्य रूप से स्थित है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है और इसकी ऊंचाई लगभग 402 मीटर है। 10वी और 13वी शताब्दी के बीच में बनाया गया यह प्राचीन मंदिर खेमेर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर की सरंचना बलुआ पत्थर और लेटराइट से किया गया है। यह थाईलैंड में स्थित  सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण खमेर शैली के मंदिरों में से एक है।

खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान की सैर अवश्य करें। खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान थाईलैंड का सबसे पहला और सबसे अधिक देखा जाने वाला राष्ट्रीय उद्यान है जो 2000 से अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 1962 में थाईलैंड के पहला राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित यह थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इस नेशनल पार्क में घने जंगलों और घास के मैदान के अलावा विभिन्न प्रकार के जानवर और पक्षियों को देखा जा सकता है। मीठे पानी का मगरमछ, एशियाई काले भालू और सांभर हिरण कुछ ऐसे जीव हैं जिन्हें इस राष्ट्रीय उद्यान में घूमते हुए देखा जा सकता है।