ब्लड फॉल्स लेक: हवा से पानी का रंग लाल

0
1297

आज एक बार फिर आपको कुछ amazing दिखाएंगे जी हाँ इसे god गिफ्ट कहें या विज्ञान का चमत्कार। ….. हवा के सम्पर्क में आते ही इस नदी या झरना का पानी खून की तरह लाल हो जाता है। दुनिया में इसे खून का झरना means blood falls lake के नाम से जाता है।

ब्लड फॉल्स लेक: हवा से पानी का रंग लाल हो जाता है। दुनिया में अजब-गजब करिश्मों की कहीं कोई कमी नहीं। कहीं पेड़-पौधे विचित्र आकार-प्रकार में दिखते हैं तो कहीं जल-पानी अपना रुप-रंग बदलता दिखता है तो कहीं इमारतों की विचित्रता आकर्षित करती है। विक्टोरिया की धरती उत्तरी-पूर्वी अंटार्कटिका में एक विलक्षण लेक अर्थात झील है। इस झील का पानी हवा व आक्सीजन के सम्पर्क में आते ही अपना रंग बदल देता है। अंटार्कटिका सहित दुनिया में इस झील को ब्लड फॉल्स लेक अर्थात रक्त झरना के नाम से जाना-पहचाना जाता है। लौह तत्व से परिपूरित इस झील का जल पूरी तरह से खारा है। ब्लड फॉल्स लेक निर्जन स्थान पर लाल रंग के जल प्रपात के तौर पर दिखती है। वस्तुत: यह ग्लेशियर पर स्थित है। दो ग्लेशियर के बीच में स्थित इस झील का जल हवा-आक्सीजन के सम्पर्क में आते ही लाल हो जाता है। इसमें जंग के तत्व साफ दिखते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बीस लाख सालों से यह विलक्षण जल परिवर्तन अनवरत चला आ रहा है। लौह तत्वों की अत्यधिक मात्रा होने के कारण इसके जल में परिवर्तन लाती रहती हैं। इस पूरे इलाके में बर्फ के छोटे-बड़े झरने व छोटे-बड़े दरारों में दिखते हैं। यह जलप्रपात आस्ट्रेलियाई भूवैज्ञानिकों की दृष्टि में पहली बार आया। विशेषज्ञों की मानें तो बर्फ की सतह पर बड़ी तादाद में घुलनशील फेरिक आक्साइड की उपलब्धता होने के कारण विलक्षणतायें दिखती हैं। खारा पानी में लौह तत्वों की उपलब्धता जल को विशिष्ट बनाती है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्लड फॉल्स के पानी का परीक्षण किया गया तो डेढ़ दर्जन से अधिक प्रकार पाये गये। इस जल में रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता भी पायी गयी। इसमें कार्बनिक पदार्थों के साथ साथ सल्फेट भी पाया जाता है। वैज्ञानिक एवं इंजीनियर्स के शोध में केमिकल एवं माइक्रोबियल तत्व भी प्रचुरता में पाये गये। चमकदार लाल रंग का यह झरना मैक्मुडों की सूखी घाटी क्षेत्र में है। इस स्थान को धरती के सबसे शीतलता-ठंड़ा एवं सबसे दुर्गम स्थानों में माना जाता है। सूक्ष्म जीवों की करीब डेढ़ दर्जन प्रजातियां इस जल में पायी जाती हैं। बताते हैं कि झील के जल का एक बड़ा हिस्सा अभी भी भूगर्भ में है। भूवैज्ञानिकों की मानें तो इस तरह के नमकीन पानी के सैकड़ों क्षेत्र भूगर्भ में उपलब्ध होने का अनुमान है। जल की विशिष्टिताओं का लेकर भूजल वैज्ञानिकों में उत्साह भी है तो आश्चर्य भी है। विशेषज्ञों की मानें तो अंटार्कटिका के इस स्थान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ब्लड फॉल्स केवल एक विसंगति भर नहीं है बल्कि दुनिया के लिए यह स्थान शोध स्थल है। भूगर्भ जल में नमकीन जल प्रणाली तो वहीं सूखी घाटियां आश्चर्य पैदा करती हैं।