तोरई की शाही सब्जी

0
2095

आज हम तोरई, नेनुआ की सब्जी बनाएंगे। इसमें कई सारे विटामिन्स होते है तोरई, नेनुआ में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। तोरई उत्तर भारत की प्रसिध्द सब्जी हैं। तोरई शरीर में पाचन के लिये बहुत फायदेमंद है।

तोरई की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:-

500 ग्राम तोरई
2 चम्मच सरसों का तेल
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
1/2 साबुत जीरा
2 प्याज
2 टमाटर
4-6 कलियाँ लहसुन
छोटा अदरक का टुकड़ा
4-6 हरी मिर्च
थोडा सा हरा धनिया
नमक
हींग

विधि:- सबसे पहले तोरई को धोकर, छील लेगे ओर दो टुकड़ों में काट कर बीच में चीरा लगा देते हैं। चीरा मसाला अच्छे से भरने के लिये किया। प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन को कद्दूकस कर लेगे। अब तोरई को फ्राई कर के बनायेगे, क्यूंकि तोरई पानी छोड देती हैं। कढाही में तेल गर्म करते, गर्म होने पर कटी तोरई को उसमे डाल देगे ओर गैस को हाई फ्लेम पर रख कर तोरई को सुनहरा भुन लेंगे, इनको अब अलग निकाल कर रख ले। कडाही में बचे तेल में हींग, जीरा डाल दे।

अब इसमे अदरक, लहसुन को डाल देगे। जब थोडा भुन ले, फिर हरी मिर्च को, कद्दूकस प्याज को डाल कर भुने। फिर हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला पिसा डाल कर भुन लें। 1मिनट बाद जो टमाटर कद्दूकस किया उसको डाल देगे। अब नमक स्वाद अनुसार डाल दे। अब 5 मिनट मसाले को ढक्कर भुनेगे। 5 मिनट बाद मसाला सुखा ओर अच्छा भुन जायेगा। अब गैस बन्द कर, मसाले को ठंडा होने देगे।

ठंडा होने पर तोरई मे मसाला भर देगे। अब गैस जला कर कडाही गरम कर उसमे भरी हुई तोरई को डाल कर व ढक्कर भुन लेंगे। अब हमारी शाही तोरई बनकर तैयार है। एक प्लेट मे सुन्दर रूप से सजाये परिवार के सदस्यो को बहुत पसंद आयेगी।

डॉ सीमा मोहन