चावल-मेवा की स्वादिष्ट खीर

0
1864

शरद पूर्णिमा पर विशेष…

शरद पूर्णिमा का त्‍योहार मां लक्ष्‍मी के जन्‍मदिन के रूप में मनाया जाता है। अनादिकाल से चली आ रही प्रथा का आज फिर निर्वाह किया जाएगा। स्वास्थ्य और अमृत्व की चाह में एक बार फिर खीर आदि को शरद-चंद्र की चांदनी में रखा जाएगा और प्रसाद स्वरूप इसका सेवन किया जाएगा। ये सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है।

खीर बनाने की सामग्री : (आठ लोगो के लिये)
1 किलो दूध
1/2 छोटी कटोरी बासमती चावल
1/2 छोटी कटोरी चीनी (ज्यादा मीठी के लिये 3/4 छोटी कटोरी)
कुछ मेवा
2 छोटी इलायची

विधि :-  चावल को साफ कर के 30 मिनट के लिये भिगो देगे। एक भारी तले के बर्तन मे दूध को 20 मिनट तक धीमी गैस पर पकाएंगे। दूध को हल्के हाथ से चलायेगे। जब दूध पक जाये तो उसमे चावल को पानी से निकाल कर दूध में डाल कर हल्के हाथ से चलाये। जब दूध चावल गाढ़ा हो जाय तो उसमे चीनी डाल दे। खीर को धीमी आंच पर हल्के हाथ से पकाए, जिससे चावल नही टूटेगा ओर खीर बर्तन मे लगेगी नही। इसमे इलायची का पॉउड़र डाल दे। अब गैस बन्द कर दे। खीर को ठंडा होने दे। खीर मे इच्छा अनुसार कटी हुई मेवा डाल दें। अब शरद पूर्णिमा के चांद को दिखा कर परिवार के सदस्यों के साथ खाएं।

डॉ सपना मोहन श्रीवास्तव