बाइसाइकिल थीव्स में दिखा 1948 का इटली

0
1202

कानपुर। अनुकृति कानपुर द्वारा ऑनलाइन श्रंखला में जूम पर इटली की विश्व प्रसिद्ध फिल्म बाइसाइकिल थीव्स की स्क्रीनिंग की गयी। इस दौरान करीब 40 सिने प्रेमी मौजूद रहे। युद्ध के बाद इटली में एंटोनियो को एक नौकरी की पेशकश की जाती है। जिसके लिए साइकिल की आवश्यकता होती है। अपनी चादरें बेचकर, वह एक साइकिल खरीदता है। मगर पहले ही दिन साइकिल चोरी हो जाती है। एंटोनियो और उसका बेटा शहर के तमाम स्थानों पर उसे तलाश करते हैं।

निर्देशक विटोरियो डी सिका की इस फिल्म में 1948 के इटली की झलक दिखती है। रोम में युद्ध के बाद के हालात गरीबी को महसूस कराते हैं। मुख्य पात्र एंटोनियो रिक्की (लैम्बर्टो मैगियोरानी) नौकरी हासिल करने के लिए परेशान है। उसे शहर भर में पोस्टर चिपकाने की नौकरी मिलती है। वह और उसकी पत्नी मारिया (लियानेला कैरेल) साइकिल खरीदने के लिए अपनी चादरें बेच देते हैं। साइकिल चोरी हो जाने पर वह चोर (विटोरियो एंटोनुची) का पीछा करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

पूना इंस्टीट्यूट के स्नातक राजेश शाह ने फिल्म के तमाम पहलूओं का विशलेषण किया। संचालन डा. ओमेन्द्र कुमार ने किया। कृष्णा सक्सेना, शिवेन्द्र त्रिवेदी, राजेश निगम (मुंबई), नीलू सिंह, सुमित गुप्ता, संध्या सिंह, मार्केंडेय यादव, मोहित सनवाल (नैनीताल), पवन, अभिषेक तिवारी, अजीत कुमार, पूजा श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह, यश वर्मा, विजय भास्कर, महर्षि कपूर, प्रकाश पांडेय, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।