भारत यूएन का सदस्य बना, चीन को हराया

0
1750

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मे एक बार फिर चीन को पटखनी दी है। भारत ने चीन को हराकर संयुक्त राष्ट्र के सीएसडब्ल्यू की सदस्यता हासिल की है। कमीषन आन द स्टेटस आफ वुमेन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिशद का एक कार्यात्मक आयोग है। 2021 सत्र की पहली बैठक में यह चुनाव हुए।

इस चुनाव में अफगानिस्तान, चीन एवं भारत चुनाव मैदान में थे। एशियाप्रशांत  क्षेत्र की दो सीटों के लिए यह चुनाव हुए। जिसमें भारत व अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की। यह चुनाव 2021 से 2025 के लिए हुए है। इस चुनाव को बेहद महात्वपूर्ण माना जाता है। चीन की हार का मुख्य कारण चीन में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समानता के खराब स्तर खराब होना माना गया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत, अफगानिस्तान, अर्जेटीना, तुर्की, आस्टिया, डोमिनिकन, इजराइल, लाटविया, नाइजीरिया एवं जांबिया सदस्य है। इस चुनाव में अफगानिस्तान को 39 एवं भारत को 38 वोट मिले जबकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिशद के स्थायी सदस्य चीन को केवल 27 मत मिले। जीत के लिए 28 वोट मिलना आवष्यक था।