किसान का बेटा बना जापान का नया पीएम

0
1354

जापान के शिंजो आबे का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जापान की राजनीति में कई नए बदलाव होने वाले है। जापान की सियासत मे एक नया आयाम स्थापित होते दिख रहा है। इस बदलाव में जापान का अन्नदाता बड़ी भूमिका में है। किसान परिवार का बेटा योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री होगें।

सुगा को जापान की सत्ताधारी पार्टी का नया नेता चुना गया है। इस तरह से देखें तो सुगा का प्रधानमंत्री बनना करीब – करीब तय हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए पार्टी के आन्तरिक मतदान में सुगा को 377 मत प्राप्त हुए। जबकि अन्य दावेदारों को 157 मत मिले। मालूम हो की जापान का सत्ताधारी दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी है।

शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में कैबिनेट सचिव और आबे के करीबी माने जाने वाले सुगा की जीत तय मानी जा रही है। प्रधानमंत्री बनने की इस दौड़ मे एलडीपी के पाॅलिसी चीफ फुमियों किषीदा और पूर्व रक्षा मंत्री षिगेरू इषिबा भी शामिल थे लेकिन सुगा ने सभी को पीछे छोड़ कर अपनी प्रधानमंत्री पद की जीत पक्की कर ली।