झूलेलाल वाटिका गोमती तट पर स्थित आद्य शंकराचार्य आश्रम में सम्मान

0
373

झूलेलाल वाटिका गोमती तट पर स्थितआद्य शंकराचार्य आश्रम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समग्र गंगा के प्रदेश संगठन मंत्री लालजी एवं आश्रम के संरक्षक और आध्यात्मिक चिंतक/लेखक एसबी सिंह प्रहरी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

तत्पश्चात गंगा गोमती की आरती की गई, आरती के संयोजक डॉ प्रवीण बाजपेई जी ने बताया विगत 9 वर्षों से प्रत्येक पूर्णमासी के दिन मां गोमती की आरती निरंतर होती चली आ रही है। वक्ताओं ने पर्यावरण में वृक्ष और जल स्रोतों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

आध्यात्मिक लेखक एस वी सिंह प्रहरी, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र राय, समग्र गंगा के प्रदेश संगठन मंत्री लालजी को अंग वस्त्र के साथ सनातन शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिमांशु शेखर, विनोद सिंह, मनीष पांडे, अजय अवस्थी, अनिल त्रिपाठी, प्रवेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।