गाय का घी खाएं रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं

0
1069

25 से 30 लीटर दूध से बनता है 1 किलो घी

गाय का घी खाएं रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं… जी हाँ, देशी गाय का दूध पीने तथा घी खाने वाले भयानक रोगो से बचे रहते हैं। इसके दूध व घी का निरंतर सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति इतनी बढ़ जाती हैं के कोई रोग नज़दीक नहीं फटकता।

भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ की हड्डी में सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं। सूर्य की किरणे जब गाय के शरीर को छूती हैं, तब सूर्यकेतु नाड़ी सूर्य की किरणों से सोना बनाती हैं। इसी कारण देसी भारतीय नस्ल की गाय के दूध और मक्खन में पीलापन होता हैं। गाय के दूध में विषनाशक तत्व होते हैं।

गाय का दूध व घी खाने से शुद्ध सोना शरीर में जाता हैं। दूध में सबसे पौष्टिक तत्व हैं। कैल्शियम और विटामिन डी। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दाँतो को मज़बूत बनाता हैं और विटामिन डी कैल्शियम को सोखने में मदद करता हैं। अक्सर लोग देसी गाय का शुद्ध घी महंगा होने के नाते इस्तेमाल करने से बचते हैं और बाजार से फैट खरीदकर यह सोचते हैं कि हम सस्ते में घी खा रहे हैं।

वास्तविकता यह है की देसी गाय का 1 किलो A2 घी बनाने में 25 से 30 लीटर दूध का उपयोग किया जाता है। यदि हम देखें तो सामान्य तौर पर दूध की कीमत ही 15 से सोलह सौ रुपए हो जाती है। ऐसे में अन्य प्रोसेस कर ghee को पैक कर कम से कम ₹2000 से 22 सौ रुपए केजी ही बेचा जा सकता है। यदि कोई दुकानदार इससे कम कीमत में घी उपलब्ध करा रहा है तो उसमें मिलावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए ग्राहक जागरूक बनने व विवेक का इस्तेमाल इस्तेमाल करें। शुद्ध खाएं स्वस्थ रहें।

आनंद कुमार मिश्र