कोरोना के 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले

0
796

भारत में कोरोना के दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 83.02 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में 63,294 की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज कराए गए हैं। 15,276 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है तथा दिल्ली में 10,774 नए मामले दर्ज कराए गए हैं। भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है।

पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, मेघालय, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

टीका उत्सव के पहले दिन लगाए गए लगभग 30 लाख टीकों से कुल कवरेज 10.45 करोड़ तक पहुंचा। आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 15,56,361 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर 10,45,28,565 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,13,289 एचसीडब्ल्यू, जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है तथा 55,24,344 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 99,96,879 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक), 47,95,756 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,05,30,321 (पहली खुराक) तथा 19,42,750 (दूसरी खुराक) लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,20,46,911(पहली खुराक) तथा 6,78,360 (दूसरी खुराक) के लाभार्थी शामिल हैं।