You Can Do Romance With Clouds Hill Station is as Scotland of Asia

0
86

वागामोन हिल स्टेशन: धरती का स्वर्ग वागामोन हिल स्टेशन को धरती का स्वर्ग कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, वागामोन हिल स्टेशन का प्राकृतिक सौन्दर्य स्वर्ग से कम नहीं है। केरल के इडुक्की जिला स्थित वागामोन हिल स्टेशन अपने अप्रतिम सौन्दर्य के लिए देश दुनिया में शिखर की ख्याति रखता है। समुद्र तल से करीब 1100 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन बेहद रोमांचकारी है। कहीं हिम शिखर तो कहींं घाटियों-वादियों का सौन्दर्य दिखता है। शीतल हवा के झोंके मन-मस्तिष्क एवं तन को प्रफुल्लित कर देते हैं। बादलों की अठखेलियां बेहद रोमांचक होती हैं। बादल कभी आपकी गोद में होते हैं तो कभी आप बादलों की गोद में होते हैं। चाय एवं कॉफी के बागानों की एक लम्बी श्रंखला इस इलाके में है। जिससे पूरा इलाका चाय एवं कॉफी की सुगंध से महकता रहता है। मखमली घास के हरे-भरे लॉन-ढ़लान प्रफुल्लित कर देते हैं। वागामोन हिल स्टेशन की जलवायु अति ऊर्जावान है। गर्मियों में भी तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस रहता है। जिससे मन मस्तिष्क को एक ऊर्जावान ताजगी मिलती है। वागामोन हिल स्टेशन ट्रैकर्स एवं हाईकर्स के लिए बेहतरीन स्थान है। वनस्पतियों एवं वन्य जीवों की समृद्धता वागामोन हिल स्टेशन को कुछ खास बना देती है। ग्रीष्मकालीन अवकाश का यह अति आदर्श स्थान है। वागामोन हिल स्टेशन के झरनों की अपनी एक अलग शान एवं सुन्दरता है। खास यह कि वागामोन हिल स्टेशन का परिवेश फूलों की सुगंध से महकता रहता है। फूलों की विभिन्न प्रजातियां यहां खिलती दिखती हैं। फूलदार घाटियां पर्यटकों का मनमोह लेती हैं। बादलों की आवाजाही से आच्छादित धुंधली ढ़लान एक अजीब से रोमांच से भर देती है। खास यह कि वागामोन हिल स्टेशन पर पैराग्लाइडिंग का वार्षिक समारोह भी होता है। यह यहां किसी पर्व-त्योहार से कम नहीं होता। वागामोन हिल स्टेशन एरिया खास तौर से थांगल, मुरुगन एवं कुरीसुमाला पर्वत श्रंखला से घिरा है। पर्यटक वागामोन हिल स्टेशन पर पर्वतारोहण का शौक भी पूरा कर सकते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता के कारण वागामोन हिल स्टेशन को एशिया का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। ब्रिाटिश शासन में वागामोन हिल स्टेशन की खोज की गयी थी। ब्रिाटिश शासकों की नजर में वागामोन चाय बागानों के लिए यह सर्वथा बेहतरीन स्थान था। नेशनल ज्योग्राफिकल ट्रैवलर ने वागामोन हिल स्टेशन को दुनिया के सबसे आकर्षक स्थानों की सूची में शामिल किया है। वागामोन हिल स्टेशन एवं उसके आसपास सुन्दर एवं आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। खास यह कि वागामोन हिल स्टेशन एरिया में हाथियों की दुलर्भ प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। भिक्षु पहाड़ी : भिक्षु पहाड़ी एक सुन्दर स्शान है। भिक्षु पहाड़ी वस्तुत: एक शानदार आश्रम है। यह आश्रम एक आदर्श दुग्ध डेयरी के तौर पर संचालित है। आश्रम संत समागम के साथ ही आध्यात्मिक क्रियाकलाप भी संचालित होते हैं। वागामोन मीडोज: वागामोन मीडोज वस्तुत: एक सुन्दर एवं शानदार झील है। मखमली घास का  हरा-भरा मैदान इस इलाके को आैर भी आकर्षक बना देता है। फिल्मों की शूटिंग के लिए यह लम्बे समय से सर्वाधिक पसंदीदा स्थान रहा है। मुरुगन मंदिर: मुरुगन मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी को मुरुगन पहाड़ी कहा जाता है। मंदिर में भगवान मुरुगन की सुन्दर प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की नक्काशी देखते ही बनती है। वागामोन हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कोचीन है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। कोचीन से वागामोन की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम जंक्शन है। कोट्टायम से वागामोन की दूरी करीब 64 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी वागामोन हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।