कई रोगों का रामबाण इलाज तुलसी

0
1222

रोजाना तुलसी अथवा तुलसी के पानी या अर्क का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है। तुलसी रक्त में मौजूद शुगर को ऊर्जा में तब्दील करने में सहायक है। तुलसी एक अकेली ऐसी औषधि है, जो कई प्रकार की समस्याओं को हल कर देती है।

तुलसी वैसे तो हर घर में आसानी से मिल ही जाती है लेकिन पत्ती निकालना उबालने के झंझट के चलते इसे रेगुलर लेने में कुछ लोगों को परेशानी होती है। इस लिए लोग अब तुलसी अर्क का भी प्रयोग करने लगे हैं। खांसी−जुकाम से लेकर वजन कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

तुलसी में एंटी−ऑक्सीडेंट्स व एंटी−इंफलामेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। आमतौर पर लोग तुलसी का इस्तेमाल चाय में करते हैं, लेकिन अगर आप सुबह उठकर सिर्फ तुलसी के पानी का भी सेवन करते हैं तो लाभ मिलता है। तुलसी अर्क लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है।

– ब्लड शुगर रेग्युलेट तुलसी ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने का काम करती है। तुलसी का किसी भी रूप में सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करता है।
– पाचन में मददगार तुलसी एसिड रिफ्लक्स के साथ−साथ अपच और अन्य पाचन समस्याओं से लड़ता है। यह खतरनाक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

-श्वसन संबंधी विकार तुलसी सांस से लेकर आम सर्दी और फ्लू को रोकने में मदद करती है। इसमें इम्युनोमोड्यूलेटरी, एंटीट्यूसिव और एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं जो कंजेशन से भी राहत दिलाते हैं।

आनंद कुमार मिश्र