दुनिया के आकर्षण का केन्द्र रीड बांसुरी गुफा

0
775

आज एक बार फिर दुनिया की सैर पर निकलते हैं तो आइए चलते हैं आज चाइना की सैर पर … जी हाँ, चाइना में भी amazing points की कहीं कोई कमी नहीं है। प्राकृतिक सौन्दर्य दर्शकों एवं पर्यटकों को अपनी विलक्षणता से न केवल आकर्षित करती है बल्कि मन-मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ देती है। जिससे दर्शक एवं पर्यटक लम्बे समय तक भूल नहीं पाते। चीन के गुइलिन में एक विलक्षण गुफा है।

निश्चित तौर पर गुफा का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा होगा! इस बहुरंगी गुफा का अवलोकन करने या देखने देश दुनिया के दर्शक या पर्यटक बड़ी संख्या आते-जाते रहते हैं। चाइना सहित दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण के इस केन्द्र को रीड बांसुरी गुफा (रीड फ्लूट केव) के नाम से जाना जाता है। इन गु्फाओं के प्रवेश द्वार के पास एक खास किस्म की रीड पाई जाने के कारण इनका नाम रीड फ्लूट पड़ा। रीड का मतलब होता है बांसुरी। यह दिलचस्प गुफा बहुरंगी प्रकाश से हमेशा आलोकित रहती है। means rainbow कलर्स से रोशन रहती है। इसके लिए प्रकाश की कहीं कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है बल्कि शिला खण्ड अर्थात पत्थरों की श्रंखला की चमक से गुफा आलोकित रहती है।

ये गुफाएं जमीन से 790 फीट अंदर हैं और पर्यटकों के घूमने के लिए चीन की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इन गुफाओं के अंदर ही एक झील है जो बेहद सुंदर और शांत है। इसका पानी इतना साफ है कि आफ अपना चेहरा तक देख सकते हैं। गुफा में अनवरत बहुरंगी-इन्द्रधनुषी प्रकाश की किरणें परिवेश में तैरती रहती हैं। इस गुफा में लाइमस्टोन (चूना पत्थर) की एक लम्बी श्रंखला है। ऊंची ऊंची चट्टानों से बनीं ये गुफाएं सालों पुरानी होने के बावजूद आज भी बहुत साफ सुथरी हैं। इतने सारे रंगों का इतना सुंदर मेल शायद ही कहीं देखने को मिले। इंद्रधनुष जैसा प्यारा है यहां का नजारा। खास बात यह है कि पत्थरों की श्रंखला से निकलने वाला प्रकाश विभिन्न रंगों वाला होता है।

इतना ही नहीं गुफा में मधुरता व सुरीलापन का भी एहसास होता है कि जैसे गुफा में बांसुरी की मधुर तान-मधुर राग की अठखेलियां हो रही हों। यह गुफा करीब पांच सौ मीटर से अधिक लम्बी है। यह गुफा अपने अंदर अनेक आकर्षण छिपाये है। विशेषज्ञों की मानें तो यह विलक्षण गुफा एक हजार दो सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी है। गुफा में शिला खण्ड की विलक्षण व अद्भूत आकृतियां भी अवलोकित होती हैं। यह कलाकृतियां कलात्मकता से परिपूरित हैं। इसमें रॉक संरचनाओं की विशिष्टता दिखती है। इनमें सत्तर से अधिक शिलालेख शामिल हैं। जिसमें चीन के तांग राजवंश का उल्लेख मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह प्राचीन शिलालेख गुइलिन की विशिष्टताओं को भी दृश्यांकित करते हैं।

यह विलक्षण एवं अदभूत गुफा करीब सौ वर्ष पहले सन 1940 में प्रकाश में आयी। बताते हैं कि कभी जापानी सैनिकों के समूह ने इस स्थान पर शरण ली थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह गुफा चाइना सहित दुनिया में दर्शकों एवं पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गयी। एक बार जो इन्हें देख ले वह उन्हें अपने दिल औ्र दिमाग से उतार नहीं पाएगा। चीन के शीर्ष पर्यटन स्थलों में रीड बांसुरी गुफा को जाना जाता है।

चाइना की इस गुफा की सैर के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकट ही एयरपोर्ट है। लिहाजा पर्यटक दुनिया के किसी भी कोने से Reed Flute Cave की यात्रा कर सकते हैं। गुइलिन में ठहरने के लिए होटल भी बड़ी तादाद में हैं। लिहाजा पर्यटकों को ठहरने की कोई समस्या नहीं है।