घर को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं स्पाइडर प्लांट

0
2098

स्पाइडर प्लांट… जैसे-जैसे हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे है साथ साथ प्रदूषण, बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। प्राकृतिक वस्तुओं का मोल घटाकर भौतिक सुख के को बढ़ावा देने के कारण हमारा शरीर चिंता और बीमारियों का घर बनता जा रहा है। घर में रहकर हम स्वच्छ हवा या वायु कैसे प्राप्त कर सके, इसका एक बहुत सरल उपाय है। कुछ पौधे जैसे स्पाइडर प्लांट को घर में लगा लिया जाए तो हमारा जीवन सुरक्षित होगा।

स्पाइडर प्लांट एक बहुत छोटा बेहद खूबसूरत पौधा, जो एयर प्यूरीफायर का काम करता है। वर्तमान समय में घरों को पौधों से सुशोभित किया जाता है। यह पौधा घर में लगाकर घर की शोभा बढ़ाता है, तो वहीँ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। इसका वैज्ञानिक नाम Chlorophytm Comosum है।पौधे की बनावट एक मकड़ी के समान है। जैसे कई सारे पैर फैला कर मकड़ी बैठी हुई है।

इस पौधे को कई नाम से पुकारा जाता है। जैसे- रिबन प्लांट, स्पाइडर आईवी, एयरप्लेन प्लांट, यह नाम इसके पीछे प्रकार से लटकते हुए तने के कारण दिया जाता है। जिसे हम कहीं भी निकाल कर लगा कर दूसरा पौधा बना सकते हैं। यह घर में किसी छोटे गमलों में आसानी से लग जाता है। यह हर स्थिति में अपने आप को ढाल लेने वाला प्लांट है।

छोटे-छोटे पौधे तने के साथ बाहर आते रहते हैं। जिन्हें हम निकाल कर दूसरा पौधा बना लेते हैं। इन छोटे-छोटे पौधों को spiderettes कहते हैं। स्पाइडर प्लांट एक ऐसा पौधा जो वायु को मैं उपस्थित कार्बन के अशुद्धियों को दूर करता है। यह प्रकृति का उपहार है, जो प्राकृतिक रूप से वायु रोधक है।यह हवा की कार्बन डाइऑक्साइड मात्रा को कम कर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। जिससे हमारे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। हमारे फेफड़ों में कार्बन नहीं जमा हो पाता है। यह हवा-वातावरण से बेंजीन फॉर्म एल्डिहाइड कार्बन मोनोऑक्साइड और जाइलिन को सोख लेता है। जैसे की हम सभी जानते हैं कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को लेते हैं। यह एक प्राकृतिक क्रिया है, जिसका हमें शुक्रगुजार होना चाहिए।

स्पाइडर प्लांट एक बहुत छोटा आकर्षक पौधा है। जिसकी पत्तियां लंबी नुकीली और तलवार के समान होती है। गमले से बाहर लटकती हुई झुकी हुई रहती है। इसका रंग हरा सफेद होता है, जो मनमोहक होता है। इसके तने से छोटे-छोटे जो पौधे निकलते रहते है। ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने दिवाली की लाइट के बल्ब लगा रखे हैं। स्पाइडर प्लांट की कटिंग लगा कर पानी दे और पॉट को ऐसी जगह रखें, जहां सूरज की सीधी किरणें न पड़े पर रोशनी हो।

कुछ ही दिनों में यह तेजी से पनपने वाला पौधा तैयार हो जाता है। ज्यादा पानी और देखभाल नहीं मांगता। गर्मियों में एक या दो बार खाद दो और सर्दी में जरुरत ही नहीं है। ज्यादा पानी से यह खराब हो जाता है। ब्राउन डैड पत्तियां काटते जाओ और इस आर्कषक स्पाइडर प्लांट से घर की शोभा बढ़ाओ। घर परिवार को स्वस्थ रखने के लिए एक छोटा सा ही पौधा बहुत जरूरी है। हर घर में एक छोटा स्पाइडर प्लांट लगाएं और अपने घर को स्वच्छ ऑक्सीजन से भरपूर करें।

सीमा मोहन