बनाइए खिलाइए तरोई का स्वादिष्ट चोखा

0
793

बनाइए खिलाइए तरोई का स्वादिष्ट चोखा… गर्मियों की सबसे पसंदीदा सब्ज़ी तरोई है। आजकल बाज़ार में नरम ताज़ी हरी तरोई मिल रही है। तो चलो एक नई तरह की चोखा-सब्ज़ी बनाते हैं। जिसे हम रोटी या पराठे के साथ, चावल के साथ खा सकते है।

तरोई का स्वादिष्ट चोखा बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम तरोई
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ी चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 टमाटर बारीक कटा
2 प्याज़ बारीक कटा
5-7 लहसुन की कलियाँ बारीक कटी
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच अनारदाना
1 छोटी चम्मच ज़ीरा पाउडर
1 बड़ी चम्मच सरसों का तेल या रिफ़ाइंड
1 चम्मच नीबू का रस

तरोई का स्वादिष्ट चोखा बनाने की विधि
ये चोखा बनाने के लिए हमें एकदम ताजा तरोई लेनी है। सबसे पहले तरोई को अच्छे से धो कर साफ कर लें। फिर हम तरोई को गैस में भूनेगे, तरोई को हमें अच्छे से अलट पलट कर भूनना है। जब तरोई अच्छे से भुन जाए तब गैस बंद कर दें। फिर हम तरोई का छिलका निकाल लेंगे, अब एक बड़ा बाउल लेकर इसमें तरोई को अच्छे से मैश कर लेंगे। इसके बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ प्याज हरी मिर्च और टमाटर मिला देंगे। फिर हम कलियां लहसुन और सूखी लाल मिर्च कश्मीरी मिर्च को तवे पर हल्का सा भून लेंगे। भुने हुए लहसुन और मिर्च को अच्छे से मसलकर तरोई के साथ मिक्स कर देंगे।
इसके बाद हम इसमें नींबू का रस मिलाएंगे। फिर हम इसमें एक चम्मच सरसों का तेल या रिफ़ाइंड और नमक अच्छे से मिलाएंगे। जीरा पाउडर, अनारदाना पाउडर गर्म मसाला मिला दे। इसके बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे। तरोई का चोखा बनकर तैयार है।

सीमा मोहन