गोरखपुर की आबादी को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति

0
722

सीएम योगी के भगीरथ प्रयास से पूरा हुआ तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट

बाढ़ के पानी की निकासी हेतु करीब 85 करोड़ की लागत से बनाया गया पंपिंग स्टेशन

तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट पूर्ण होने से 2838 हेक्टेयर कृषि भूमि भी होगी लाभान्वित

गोरखपुर। राप्ती नदी के मलौनी बांध के आसपास मानसून के दौरान सालों से बाढ़ के पानी से घिरे रहने वाले हजारों लोगों को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगीरथ प्रयास रंग लाया है। सांसद रहते उन्होंने जिस तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया, मुख्यमंत्री बनने पर उसे पूरा कर जनता को राहत की बड़ी सौगात दी है।

करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से तरकुलानी रेगुलेटर के समीप बाढ़ के पानी की निकासी हेतु पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राज्य के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के साथ सोमवार को इसका लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा ही जाने से क्षेत्र की करीब 32 हजार आबादी को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति मिलने जा रही है।

यही नहीं 2838 हेक्टेयर कृषि भूमि भी इससे लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तरकुलानी के अलावा मंडल में कई अन्य बाढ़ बचाव संबंधी परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।

तरकुलानी रेगुलेटर पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग से 10 जून 2017 को मिली थी। 40.60 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से निर्माण कार्य 1 फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ। पुनरीक्षित परियोजना में इसकी लागत 84.86 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 99 प्रतिशत है और इसे तय समयावधि 15 जून 2021 तक पूरा कर लिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत निर्मित पंपिंग स्टेशन में 11 अदद 30 क्यूसेक पंप, 3 अदद 10 क्यूसेक पंप, 5 अदद 625 केवीए डीजल जेनरेटर सेट, सक्शन टैंक की व्यवस्था है। इसके फीडर चैनल की लंबाई 280 मीटर है।

इन परियोजनाओं का सोमवार लोकार्पण करेंगे सीएम योगी :

1. गोरखपुर जिले में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी बांध के किमी 3 30.300 पर तरकुलानी रेगुलेटर के समीप बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन का निर्माण। लागत – 8486 लाख रुपये।

2. गोरखपुर जिले में घाघरा नदी के बाएं तट पर बने शाहपुर-खड़गपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए किमी 11.425 से किमी 12.175 तक नदी रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग कार्य। लागत – 1555.02 लाख रुपये।

3. गोरखपुर जिले में घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित शाहपुर-खड़गपुर सोपाई तटबंध पर किमी 12.225 से किमी 12.725 तक नदी रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग कार्य। लागत – 10247.87 लाख रुपये।

4. गोरखपुर जिले में राप्ती के बांए तट पर स्थित ग्राम समूह खड़ेसरी, बुढ़नपुरा, तप्सी कुटी तथा ग्राम गोपलामार, डेरवा, झाझशिव व डुमरी को कटान से सुरक्षा के लिए कार्य। लागत – 510.99 रुपये।

5.गोरखपुर जिले में राप्ती नदी के बाएं तट पर बढ़याकोठा तटबंध के किमी 12.720 से किमी 12.880 के मध्य कटान निरोधक कार्य। लागत – 461.03 लाख रुपये।

6. महराजगंज जिले में रोहिन नदी के बाएं तट पर निर्मित डोमरा जर्दा रिंग बांध के किमी 0.460 से 0.760 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य। लागत – 440.03 लाख रुपये।

7. महराजगंज जिले में रोहिन नदी के बाएं तट पर निर्मित डोमरा जर्दा रिंग बांध के किमी 12.750 से 12.850 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य। लागत – 187.16 लाख रुपये।

8. महराजगंज जिले के रोहिन नदी के दाएं तट पर निर्मित भगवानपुर बांध की सुरक्षा हेतु किमी 1.600 से किमी 1.720 तथा किमी 2.300 से किमी 2.420 के मध्य 6 स्टड निर्माण। लागत – 616.27 लाख रुपये।

9. महराजगंज जिले में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह सिंचाई कॉलोनी परिसर का पुनरूद्धार। लागत – 38.50 लाख रुपये।

10. देवरिया जिले में गुर्रा नदी के बाएं तट पर निर्मित पांडेय माझा जोगिया तटबंध के किमी 3.930 से किमी 4.350 तथा किमी 5.900 से किमी 6.000 के मध्य ग्राम माझा भीमसेन के पास तटबंध के बाढ़ सुरक्षार्थ कार्य। लागत – 1195.64 लाख रुपये।