गूगल असिस्टेंट ने बदली दुनिया…

0
2168

एक नज़र पिछले दशक पर – नैनो कंप्यूटर, गूगल अस्टिटेंट जैसे आधुनिक गैजेट से मिली सुविधाएं…  वर्ष 2010 के आरंभ के साथ ही तकनीक ने उन सपनों को हकीकत में बदल दिया, जिसका सपना हमने कभी देखा था। आइए एक नजर डालते हैं पिछले दशक के ऐसे ही महत्वपूर्ण अविष्कारों पर।

तारीख – 25/10/2011
गैजेट, जो हमें हमसे बेहतर जानता है…

आईपॉड के अविष्कारक मैट रोजर्स के बनाए थर्मोस्टेट गैजेट से घर का तापमान सेट किया जा सकता है। यह हमारी आदतों से सीख कर कार्बन उत्सर्जन कम करने में हमारी सहायता करता है।

तारीख – 18/05/2016
गूगल असिस्टेंट ने बदली दुनिया…

गूगल असिस्टेंट के रूप में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की क्षमता का पता चला। 27 भाषाओं में स्मार्ट स्पीकर मैसेज टाइप करने, इंटरनेट पर सवालों के जवाब ढूंढने और बोले गए शब्दों का अनुवाद करने में उपयोगी सिद्ध हुआ।

तारीख – 15/02/2017
जब इसरो ने रचा इतिहास…

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने पहली बार 104 सैटेलाइट एक साथ प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से पीएसएलवी-सी 37 से इन उपग्रहों को लांच किया गया था।

तारीख – 31/03/2019
दुनिया का पहला नैनो कंप्यूटर…

वर्ष 2019 में अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कार्बन के नैनोट्यूब से दुनिया का पहला नैनो कंप्यूटर प्रस्तुत किया। इसका नाम सैंड्रिक रखा गया है। इसमें वन-बिट प्रोसेसर लगा हुआ है।