ड्रैगेन ट्री : पर्यावरण का सौन्दर्यबोध

0
766

पर्यावरण का सौन्दर्य बोध भी कहीं किसी से कम नहीं। कहीं सुगंधित पुष्प लुभाते हैं तो पेड़-पौधों की लतायें दिल जीत लेती हैं। मेडागास्कर के विलक्षण पेड़ दुनिया में खासियत के लिए जाने-पहचाने जाते हैं तो पेड़-पौधों में जीवाश्म भी पाये जाते हैं। ‘ड्रैगेन ट्री” नाम भले ही डरावना प्रतीत हो रहा हो लेकिन इसका सौन्दर्यबोध ही इसे विशेष बनाता है। ‘ड्रैगेन ट्री” खास तौर से आइलैण्ड में पाये जाते हैं। इस पेड़ को जीवित जीवाश्म के तौर पर देखा जाता है। इसका भी एक बड़ा कारण है क्योंकि ‘ड्रैगेन ट्री” को कहीं से भी काटा-छांटा जाता है तो लाल रंग का तरल पदार्थ निकलने लगता है। यह रुाावित तरल पदार्थ रक्त की भांति लाल एवं गाढ़ा होता है।

लिहाजा विशेषज्ञों की दृष्टि में ‘ड्रैगेन ट्री” श्रंखला के वृक्ष जीवित जीवाश्म हैं। वृक्ष श्रंखला की यह विलक्षण प्रजाति खास तौर से आइलैण्ड में ही पाये जाते हैं। ‘ड्रैगेन ट्री” में सफेद लिलि जैसे सुगंधित पुष्प भी होते हैं। ‘ड्रैगेन ट्री” का आकार-प्रकार बेहद लुभावना होता है। बहुत कुछ छाता का आकार-प्रकार इस विलक्षण वृक्ष का होता है। ‘ड्रैगेन ट्री” घने जंगल में हों या फिर बाग-बगीचा में हो। ‘ड्रैगेन ट्री” बेहद आकर्षित करता है।  इसका शीर्ष मुकुट की भांति दिखता है। ‘ड्रैगेन ट्री” का पौधा सामान्य दशा में दिखता है लेकिन आयु बढ़ने के साथ ही आकार-प्रकार वास्तविक स्वरुप लेने लगता है। ‘ड्रैगेन ट्री” की शाखाओं को पूर्ण विकसित होने में दस से पन्द्रह वर्ष लगते हैं।

‘ड्रैगेन ट्री” के शनै-शनै बढ़ते रहने से आयु के हर वर्ग का अपना एक अलग अंदाज दिखता है। शाखाओं के विकसित होने के बाद ‘ड्रैगेन ट्री” तेजी से अपना आकार-प्रकार लेता है। शाखाओं के विकसित होने के करीब दस वर्ष में यह पूर्ण विकसित हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो ‘ड्रैगेन ट्री” की आैसत आयु करीब तीन सौ वर्ष होती है लेकिन कई बार यह वृक्ष आैसत से भी कहीं अधिक आयु पूर्ण करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस वृक्ष ‘ड्रैगेन ट्री” श्रंखला के पेड़ ग्रान कैनरिया, लॉस ट्रिशिया, गराफिया एवं ला पाल्मा आदि में जंगल के तौर पर दिखते हैं।

इस ‘ड्रैगेन ट्री” विलक्षण के वृक्ष प्रजाति को विशेषज्ञ हम्बोल्ट ने पहली बार यात्रा के दौरान देख था। इसके बाद हम्बोल्ट ने सहयोगियों के साथ इस अनुपम वृक्ष श्रंखला का एक अभ्यारण विकसित किया। ‘ड्रैगेन ट्री” की कुल परिधि इक्कीस मीटर अर्थात सत्तर फुट तक होती है। यह करीब चौदह मीटर तक लम्बे होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ‘ड्रैगेन ट्री” वृक्ष की यह प्रजाति करीब छह हजार साल से भी अधिक पुरानी है लेकिन सामाजिक दृष्टि में अभी हाल के कुछ वर्षों में आये हैं। वर्ष 1868 की अवधि में इस इलाके में आये भीषण तूफान एवं झंझावात में इस वृक्ष श्रंखला को काफी क्षति पहंुची। फिलहाल ‘ड्रैगेन ट्री” आइलैण्ड के खास से लेकर आम क्षेत्र को सौन्दर्य से लेकर सुगंध से महका रहे हैं।