टमाटर की खट्टी मीठी चटनी के साथ बेसन की पूरी

0
1567

सुबह के नाश्ते के समय या शाम की चाय के समय… बेसन की पूरी ओर चटनी फटाफट बनाये ओर लोगो का मन खुश कर दे।

बेसन की पूरी बनाने के लिये सामग्री
1/2 चम्मच बेसन
1/2 चम्मच लाल मिर्च
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच अजवायन
1 चम्मच कटा हरा धनिया
2-3 हरी मिर्च
1/4 छोटी चम्मच गर्म मसाला
1/4 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच तेल
1/4 कप सूजी
3/4 कप आटा

टमाटर की चटनी बनाने के लिये सामग्री
1 चम्मच तेल
250 ग्राम लाल टमाटर
1 छोटी चम्मच कलौंजी
1 छोटी चम्मच नमक
2 बडी चम्मच कुटा हुआ गुड
2 चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच दरदरी काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटाचम्मच गर्म मसाला
थोडी सी किशमिश

बेसन की पूरी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बडे बर्तन मे बेसन लेगे, उसमे लाल मिर्च, हल्दी, अजवायन, (हाथो मे मसल कर डाले), नमक डाले ओर अच्छे से मिलाए। इसमे हरा धनिया डाले ओर पानी थोडा थोडा डाल कर मिलते जाये एक साथ डालने पर इसमे गुटलिया पड़ सकती है। 1/2 बेसन मे 1 कप पानी डालना। अब धनिया पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी ओर गर्म मसाला दें।
अब एक कडाही ले उसमे 1 चम्मच तेल डाले। गैस धीमी रखे। अब इसमे बेसन का घोल डाल दें, इसे चलाते जाये। थोडी देर मे बेसन गाढ़ा हो गया, इसे ठण्ड़े होने को रख दे। जब बेसन ठंडा हो जाये तो उसमे सूजी ओर धीरे धीरे आटा डाल कर पूरी के आटे की तरह माड़ लेगे। पानी नहीं डालना है। थोडा सा तेल लगाकर 5-7 मिनट के लिये रख दें। अच्छा कड़ा आटा होंने पर छोटी छोटी पूरी बनाकर गर्म तेल मे मध्यम गैस पर करारी पूरी तल ले।

टमाटर की चटनी की विधि
कड़ाही में तेल डाल कर तेज आँच पर उसमे कलौंजी डाले। जब कलौंजी चटक जाये।  कटे हुए टमाटर डाल दें, नमक डाल कर 2-3 मिनट ढ़क्कर धीमी आँच पर पका ले। अब टमाटर गल गया तो उसमे गर्म मसाला, काली मिर्च पाउडर और गुड, चीनी, कश्मीरी मिर्च डाल दें। अच्छे से चला ले। अब ये गाढी हो गई। अब ठंडा होने पर किशमिश डाल दे।
तो अब गर्मागर्म पूरी के साथ टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर अपने परिवार के सदस्यों मन खुशबू से भर दे।

सीमा मोहन