लहसुन और गुड़ का कमाल

0
15755

लहसुन हर रसोई की एक शान होती है, जो भोजन का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है। लहसुन एक पोषक तत्व से भरी हुई कली होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमे स्वास्थ्यवर्धक, औषधि गुण होने के कारण भोजन में लहसुन का प्रयोग दिन प्रतिदिन किया जाता है।

प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल औषधि और भूख बढ़ाने के लिए किया जाता था। इसमे गंधक की सुंगध होती है। जिसके के कारण खाने मे स्वाद होता है। इसको पीसने पर इसमें एलिकिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा हुआ होता है। इसमें प्रोटीन आयरन विटामिन लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट एंटी फंगल एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं।

इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक, मैग्निशियम कैलशियम और सेलेनियम नामक तत्व भी पाए जाते हैं। गुड एक ठोस पदार्थ होता है, जो गन्ने के रस को उबालकर सुखाकर बनाया जाता है। यह भूरे और पीले रंग का होता है। यह प्राकृतिक पदार्थों में सबसे अधिक मीठा होता है।

गुड में लौह तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाते है। प्राचीन समय से आयुर्वेद में लहसुन और गुड को एक औषधि के रूप में माना है। यदि हम अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ खाने से बहुत फायदा होता है। दोनों को एक साथ खाना एक दवा का काम करता है, जिससे हम कई बीमारियों को दूर रह पाते हैं।

प्रतिदिन खाली पेट लहसुन गुड़ खाने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख बहुत लगती है। पेट की बीमारी जैसे कब्ज एसिडिटी गैस की समस्या खट्टी डकार का आना कम हो जाता है। सर्दी जुकाम में लहसुन और गुड़ बहुत फायदेमंद होता है। गुड हमारा हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
लहसुन शरीर के ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में भी लाभदायक है‌।

लहसुन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रक्त में मिलकर हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। जिससे हमारी त्वचा को साफ होती है और उस में रक्त का संचार होता है। मुहांसों की समस्या भी इसको खाने से दूर हो जाती है। इससे हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है। लहसुन और गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है। जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचरण होता है। लहसुन ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और थकान को महसूस होने नहीं देता है।

अस्थमा के इलाज में लहसुन और गुड बहुत उपयोगी होते हैं। अस्थमा के रोगी इसे सुबह-शाम खाते हैं तो इसके से उन्हें सांस संबंधी रोग में फायदा होता है। लहसुन हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने, मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है। लहसुन हमारे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करने में मददगार है। यह खाली पेट लहसुन खाने से हमारे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

लहसुन और गुड़ खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है क्योंकि हमारा रक्त संचार सही रूप में होता है। मौसम का बदलाव होने पर हमें सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या के लिए हमें रोज सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ खाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे हम संक्रमण से बच पाते हैं।

करोना काल में हमें लहसुन और गुड़ का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। जिससे हम करोना वायरस से बच सकते हैं और अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। कच्चा लहसुन खाने से ब्लड ग्लूकोस का लेवल कम करने में मदद मिलती है। जिससे हमारा शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम से कम रहता है। लहसुन के खाने से हमारा संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। जैसे यूटीआई या यूरिन में होने वाली परेशानी या किडनी इन्फेक्शन की समस्याओं को भी बचा जा सकता है।

एक छोटी सी कली और एक छोटे से गुड़ का टुकड़ा मिलकर हमारे शरीर में कितना फायदा करते हैं। यह समझने का समय आ गया है, अब अपना शरीर को स्वस्थ बनाने और संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करने के लिए यह नुस्खा बहुत ही कारगर है।

सीमा मोहन