रूस का यूक्रेन पर हमला जानिए भारत की चुप्पी का राज

0
1637
रूस का यूक्रेन पर हमला जानिए भारत की चुप्पी का राज………… रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। अब तक रूसी सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा चुकी है और तेजी से राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह से ही कीव में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। इस जंग में दुनिया भी दो पक्षों में बंट गई है। कई देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, यूक्रेन के साथ खड़े हैं तो वहीं चीन और पाकिस्तान रूस का समर्थन कर रहे हैं। एक तरफ जब दुनिया के ज्यादातर देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं तब चीन ने रूस पर लगे सभी गेहूं आयात प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है।