स्वाद का शहंशाह शाही पनीर

0
855

शाही पनीर उत्तर भारतीय खाने का व्यंजन है। शादी की पार्टी हो या फिर कोई उत्सव, यह एक अहम् व्यंजन रहा है। ढाबा मे शाही पनीर जिस तरह बनाया जाता हैं आज हम उसी प्रकार से बनायेगे।

शाही पनीर बनाने के लिए सामग्री
2 प्याज
2 टमाटर
4-5 बडी चम्मच दही
15 दाने काजू साबुत
2 लाल मिर्च
3/4 कप मलाई
200 ग्राम पनीर
1 बडी चम्मच जीरा
5-6 काली मिर्च दाने
3-4 लौंग
3 छोटी इलायची,
1 बडी इलायची
1 तेज़ पता
1 छोटी दाल चीनी
2-3 चम्मच शुद्ध देसी घी
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 बडी चम्मच कथुरी मेथी
1 चम्मच गर्म मसाला
1चम्मच धनिया पाऊडर
1/2 चम्मच हल्दी पाऊडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाऊडर
1 कप दूध

शाही पनीर बनाने की विधि

सबसे पहले गर्म पानी मे 6-7 मिनट के लिये काजू भिगो दे। प्याज का बारीक पेस्ट बना ले। लाल मिर्च ओर टमाटर का पेस्ट बना ले। अब काजू का पेस्ट भी बना ले। शाही पनीर की खासियत के लिये शुद्ध देसी घी जरुरी हैं। अब मध्यम गैस पर कढ़ाही को गर्म करके उसमे शुद्ध घी डाल कर गर्म करे ओर लौंग, इलायची, तेज पता, काली मिर्च, जीरा, दाल चीनी दाल कर चटका ले। खड़े मसाले चटक जाये तो प्याज का पेस्ट डाल दें। प्याज के पेस्ट के साथ काजू का पेस्ट ना डाले क्यूंकि काजू जल्दी पक जायेंगे ओर प्याज देर से। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भुने। 2-3 मिनट मे प्याज भुन जाये तो अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भुने ताकि कच्चापन निकाल जाये। अब काजू का पेस्ट डाल कर भुने 2-3 मिनट। अब जब भुन जाये तो हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें ताकि सब्जी का रँग निखरा निखरा आये। अब टमाटर का पेस्ट डाले साथ में 1 चम्मच नमक भी। अब ढ़क्कर 3 मिनट पकाए थोडी देर बाद घी साइड मे आ जायेगा, हल्के हाथो से चलाते जाये। अब ये पेस्ट भुन गया इसमे धनिया पाऊडर डाले, हल्के हाथो से चलाते जाये। अब दही को अच्छी तरह से फेट कर इसमे डाले। अब ढक्कर पकाए, 3 मिनट बाद उसमे फेटी हुई मलाई डाले। मध्यम आच पर पकाय। बीच बीच में चलाते जाये नही तो मसाला लग जायेगा। 3 मिनट बाद आप देखेंगे कि ग्रेवी का रँग अलग दाने दार हो गया। अब दूध डाले, पानी का प्रयोग ना करे स्वाद नही आएगा। 3 मिनट पकने के बाद गर्म मसाला डाले। 1 मिनट बाद चौकोर पनीर के टुकड़ो को डाल दे। 3 मिनट ढक्कर पकाए। शाही पनीर मे मीठेपन के लिये चीनी डाल दे। शाही पनीर तेयार है। कटे हरे धनिये से सजाकर गर्म रोटी या चावल के साथ परोसे।

सीमा मोहन