वाराणसी में हिरासत में लिए गए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

0
606

वाराणसी। आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व घोषित तिरंगा संकल्प यात्रा जो कि कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क से तेलियाबाग स्थित पटेल जी की प्रतिमा तक होना था, को प्रशासन ने बल पूर्वक रोकने का प्रयास किया। यात्रा में सम्मिलित होने आ रहें राज्यसभा सांसद/प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और साथियों को गणेशपुर स्थित BHEL के पास भारी पुलिस बल लगाकर बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया।

लगभग 05 घंटे वहीं रहने के पश्चात प्रशासन के अनुरोध पर कि श्रीलंका का डेलिगेशन आया हुआ है। आगामी त्योहारों के वजह से सुरक्षा व्यवस्था की दिक्कत हैं, आदि के संदर्भ में संजय सिंह जी तिरंगा यात्रा को स्थगित करने की सूचना देते हुए कहा कि आगामी तिथि शिघ्र ही घोषित की जायेंगी।

इसके पूर्व आज सुबह 08 बजे संजय सिंह को भारी पुलिस बल को लगाकर गणेशपुर में हिरासत में लिये जाने पर संजय ने तिरंगा यात्रा को अनुमति न दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्यनाथ की सरकार में समर्थकों द्वारा हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार करने की तो छूट हैं, परंतु तिरंगा लेकर चलने की छूट नहीं हैं। भारत माता की जय बोलने की छूट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार तिरँगा यात्रा रोकेंगी, तब-तब उससे ज्यादा ताकत से तिरंगा यात्रा करने का हमारा प्रयास होगा।

उन्होंने प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को दिये गये नोटिस में तिरंगा यात्रा को अवैध घोषित किये जाने के शब्दों पर ऐतराज जताते हुए, आदित्यनाथ राज्य की आलोचना करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा अवैध कैसे हो सकता हैं। दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

तिरंगा यात्रा से सरकार दहशत में कचहरी, मलदहिया किले में तब्दील : आप के प्रस्तावित “तिरंगा संकल्प यात्रा” से घबरायी हुई सरकार ने यात्रा के प्रारम्भ स्थल अम्बेडकर पार्क और मलदहिया स्थित पटेल चौक को किले में तब्दील कर दिया और यात्रा के समर्थन में लगें पोस्टर, बैनर को तुरंत ही उतरवा दिया। तिरंगा यात्रा के स्थगित होने की सूचना 01 बजे ही आ गयी परंतु नजरबंद लोगो और गिरफ्तार लोगों को शाम 03:30 बजे समाचार लिखे जाने तक नहीं छोड़ा गया।