मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं परिणीति चोपड़ा

0
1367

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के चाहने वाले जानना चाहते होंगे कि आजकल परिणीति कहाँ हैं ? तो आपको बता दें परिणीति मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। परिणीति ने अपनी कुछ हॉट पिक्चर्स ट्विटर पर शेयर की हैं। गोरा रंग, काला चश्मा और व्हाइट ड्रेस में परिणीति बेहद आकर्षक लग रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है ब्लू… व्हाइट… हैप्पी … इसे 3300 से अधिक फालोअर्स ने लाइक किया है।

साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म ‘इशकजादे’ थी। हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति के पास इन दिनों कई सारी फिल्में हैं। परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं।

उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई और एक्टिंग के साथ-साथ परिणीति में सिंगिंग का भी टैलेंट है। परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परिणीति ने फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।