शारदीय नवरात्रि पर हाथी पर सवार होकर आएंगी मां भगवती

0
470

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती हाँथी पर सवार होकर आ रही है, इसे देवी दुर्गा जी का शुभ वाहन माना जाता है, कहते हैं जब पृथ्वी पर माता हाथी की सवारी पर आती हैं तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है 9 दिन में किए हर काम में सफलता मिलती है।

बताया जाता है कि माता जी की सवारी वार पर निर्भर करती है नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर 2023 को रविवार है, रविवार पर मां का आगमन हाथी पर होता है। हाथी के अलावा मां अंबे का डोली, सिंह, घोड़ा, नाव भी वाहन है।

नवरात्रि में मां दुर्गा जी 9 दिन तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं: इस दौरान जो देवी जी की सच्चे मन से भक्ति करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है मान्यता है कि जो साधक नियम का पालन करते हुए 9 दिन तक, नवचंडी पाठ, देवी जी के मंत्रों का जाप और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ रोजाना जाप करता है, उसे शत्रु और ग्रह बाधा की पीड़ा से मुक्ति मिलती है, कार्य बिना रुकावट पूरे होते हैं।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर 2023 को है, वहीं नवमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को है, इन दोनों दिनों में कन्या पूजन किया जाता है, कहते हैं इसके बिना 9 दिन की पूजा अधूरी मानी जाती है।