झटपट बनने वाला कच्चे आम का अचार

0
5429

झटपट बनने वाला कच्चे आम का अचार… गर्मियों के आते ही आम के पेड़ पर बौर आने लगता है और कोयल की आवाज सुनाई पड़ने लगती है। आम खाने का मन सबका करने लगता है। छोटे-छोटे कच्चे आम का स्वाद ही बिलकुल अलग होता है। तो आइए चलिए झटपट कच्चे आम का अचार बनाते हैं।

कच्चे आम का अचार बनाने के लिए सामग्री
4 कच्चे आम
आधी छोटी चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक चम्मच नमक
आधी चम्मच जीरा
आधी चम्मच राई
एक चम्मच तेल

कच्चे आम का अचार बनाने की विधि
सबसे पहले आम कच्चे और हरे होने चाहिए। आम को अच्छे से धो कर पोछकर छोटा छोटा टुकड़ा काट कर एक छोटे बर्तन में रखेंगे। इसमें नमक, मिर्च, हल्दी मिला लेंगे। एक छोटी कढ़ाई में छोक लगाने वाले बर्तन में तेल गर्म करेंगे और उसमें राई और जीरा डालकर चटका लेंगे। फिर इसे आम जो मसाले लगा रखा है, उसमें डाल कर मिला ले। आम का अचार झटपट तैयार। थोड़ा सा ठंडा होने के बाद एक बर्तन में या डिब्बे में रख ले। 10 मिनट बाद किसी भी सब्जी के साथ, पराठे के साथ, रोटी के साथ या पूरी, दाल-चावल के साथ खाएंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।

सीमा मोहन