जानिए खरमास क्यों नहीं होते मांगलिक कार्य

0
339

खरमास प्रारंभ 16 दिसंबर 2022….. पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन से लेकर मकर राशि में प्रारंभ करने तक का समय खरमास होता है। इस साल खरमास का प्रारंभ 16 दिसंबर दिन शुक्रवार से हो चुका है। इस दिन सूर्य की धनु संक्रांति का क्षण सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर है।

खरमास समापन समय 2023 : 16 दिसंबर से प्रारंभ खरमास का समापन नए साल 2023 के पहले माह जनवरी में होगा। पंचांग के आधार पर जब सूर्य का धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश होगा तो वह सूर्य की मकर संक्रांति होगी। मकर के प्रारंभ होते ही खरमास का समापन हो जाता है।

14 जनवरी दिन रविवार को रात 08 बजकर 57 मिनट पर मकरसंक्रांति का क्षण है। इस समय पर खरमास का समापन हो जाएगा। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने के बाद सूर्य पूजा करते हैं। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं।

क्या करें, क्या न करें? : यह मुहूर्त लगते ही सभी शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा, यानी कि इस दौरान कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं होंगे।