स्मार्टफोन्स का स्मार्ट एक्सपोर्टर बना योगी का सूबा

0
257

स्मार्टफोन्स का स्मार्ट एक्सपोर्टर बना योगी का सूबा….. देश के विभिन्न राज्यों के निर्यात में सर्वाधिक योगदान देने वाली वस्तुओं की कैटेगरी बनाई है। एक राज्य के सकल निर्यात कारोबार में एकल वस्तु की भूमिका से यह खुलासा हुआ है कि वस्तु विशेष का उत्पादन किस राज्य में केंद्रित हो रहा है। जैसे कि झींगा (श्रिम्प) उत्पादन और निर्यात का प्रमुख केन्द्र आंध्रप्रदेश और केरल है। जहां तक उत्तर प्रदेश का संबंध है यह राज्य पूरे देश में स्मार्ट फोन्स के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है।

उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर स्मार्टफोन उत्पादन का गढ़ बन गया है। इसी तरह टर्बो जेट्स निर्यात सबसे अधिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से होता है। इस केंद्रीयकरण का सबसे बड़ा कारण वस्तु विशेष के उत्पादन के और उसके फास्टशिपमेंट के लिए अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता होना है। अमूमन हर स्थान पर उद्योग विशेष केंद्रित नहीं हो सकता, इसमें पर्यावरण का भी रोल महत्वपूर्ण होता है। औषधि और इससे संबद्ध सामान-सामग्री (मेडिकामेंट्स) का उत्पादन और निर्यात यूं तो कई राज्यों में होता है ‌पर तेलंगाना ,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गोवा की कहानी अलग है। 2022-23 में तेलंगाना के सकल निर्यात में मेडिकामेंट्स का 17728 करोड़ रुपए अर्थात 43.7 %, हिमाचल प्रदेश का 6430 करोड़ रुपए -79.2% और गोवा का 4487 करोड़ रुपए_ 53.5 % और जम्मू-कश्मीर का 273 करोड़ रुपए अर्थात 24.9% योगदान रहा। श्रिम्प को लेते हैं 2022-23 में केरल ने 2349 करोड़ रुपए और आंध्रप्रदेश ने 16505 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा अर्जित की और इनके सकल निर्यात में श्रिम्प का हिस्सा क्रमशः 16.2% व 17.4% दर्ज किया गया।

चावल निर्यात हरियाणा से 17728 करोड़ रुपए का, छत्तीसगढ़ से 7203 करोड़ रुपए का और पंजाब से 4932 करोड़ रुपए का हुआ, इन राज्यों के सकल निर्यात में क्रमशः 33.9 %, 44.9% तथा 20.2% का योगदान चावल का रहा। पेट्रोलियम का निर्यात करने वाले राज्यों में गुजरात टाॅपर है, कर्नाटक और बिहार भी करते हैं। 2022-23 में गुजरात का पेट्रोलियम निर्यात 4.91 लाख करोड़ रुपए, कर्नाटक का 44716 करोड़ रुपए और बिहार का 10327 करोड़ रुपए का दर्ज किया गया और इनके सकल निर्यात में पेट्रोलियम की भागीदारी क्रमशः 65.4%, 38.6 % और 61.6% रही।

स्मार्टफोन निर्यात के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश गोल्ड तो तमिलनाडु सिल्वर के हकदार बनते हैं। उत्तर प्रदेश ने 29564 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन निर्यात करके अपना‌ झंडा ऊंचा कर दिया, इसके मुकाबले तमिलनाडु के कांचीपुरम ने स्मार्ट फोन और इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के निर्यात से 17893 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा अर्जित की। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कुल निर्यात में स्मार्टफोन का योगदान क्रमशः 13.1% व 31.8% रहा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर (गाजियाबाद) में नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के उत्पादन का गढ़ हो गया है। उड़ीसा के कुल निर्यात में एल्यूमिनियम की हिस्सेदारी 40% से भी ज्यादा है। 2022-23 में उड़ीसा ने एल्यूमिनियम निर्यात से 28230करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा कमाई।

प्रणतेश बाजपेयी