नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य : कोकिल कलरव का माधुर्य

0
2814

दक्षिण भारत का ‘नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य” एक अति शानदार सुरम्य एवं मनोरम स्थल है। सैर-सपाटा-पिकनिक के लिए सर्वथा उपयुक्त क्षेत्र है। सर्दियों में यहां घूमने-फिरने के मजे ही कुछ आैर हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले में स्थित नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य दुलर्भ पक्षियों की आश्रय स्थली है। देश दुनिया के पक्षियों की करीब दो सौ दुलर्भ प्रजातियां नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में कूकती एवं कलरव करती मिलेंगी।

दक्षिण भारत का यह एक शानदार, सुरम्य, प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण एवं मनोरम क्षेत्र है। पर्यटन की दृष्टि से नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य सुखद एवं ताजगी प्रदान करने वाला है। खास तौर से वन्य जीव प्रेमियों के लिए विशेष स्थान है। करीब साढ़े चार सौ हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह अभ्यारण चहंुओर सौन्दर्य से आलोकित है। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में वन आैषधियों की भी प्रचुरता है। यह वन आैषधियां कहीं न कहीं स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में दो सौ से अधिक दुलर्भ प्रजातियों के पक्षियों की चहचहाट, कूकना एवं कलरव करना निश्चय ही मंत्रमुग्ध कर देता है। इनमें पचास से अधिक पक्षी प्रजातियां स्वदेशी अर्थात स्थानीय हैं।

नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में स्पॉट बिल पेलेकन, सफेद इबिस, ओपनबिल स्टॉर्क, नाइट बोरन आदि प्रजातियां विशेष हैं। इनके अलावा प्रवासी पक्षियों में पिंटेल, आल टील, डैबिक, शॉवेलर, कट, स्पॉट बिल, ग्रे हिरन, डेटर, ब्लैक विंगेड स्टिल्ल्ट एवं गारगानी गंदॉल आदि की हलचल हमेशा बनी रहती है।  इनके साथ ही बेल्ड पेलिकन, चम्मच बिल, व्हाइट इब्ज, नाइट हेरोन, ओपेन बिल स्टॉर्क, पेंटेड स्टॉर्क, लिटिल कोमोरेंट, पतला लॉरी पक्षी आदि आसानी से दिख जायेंगे। हिरन सफारी भी बेहद लुभावना है। विभिन्न प्रजातियों के हिरन कुलांचे भरते दिखेंगे। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में झील एवं जलाशयों की एक लम्बी श्रंखला है। प्राकृतिक सौन्दर्य की छटा भी निराली है।

नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में पर्यटन का आनन्द लेने के लिए अक्टूबर से लेकर मार्च की अवधि ही अनुकूूल रहती है। पर्यटकों के लिए अभ्यारण रोमांचक भी है क्योंकि वन्य जीवों की सहजता एवं स्वच्छंद विचरण खास है। सर्दियों के मौसम में अभयारण्य प्रवासी पक्षियों से खास तौर से गुलजार रहता है। इस अवधि में एक सौ साठ से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में प्रवास करते हैं। नेल्लोर जिला मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर दूर स्थित नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य देश के सर्वाधिक लोकप्रिय पक्षी अभ्यारणों में से एक है। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में पर्यटकों को ज्ञानवर्धक सहूलियतें एवं सुविधायें भी उपलब्ध कराता है।

अभयारण्य क्षेत्र में पर्यावरण शिक्षा केन्द्र, अभयारण्य संग्रहालय, पुस्तकालय आदि बहुत कुछ है। वन आैषधि जानकारी, पक्षियों की प्रजातियों से लेकर खानपान एवं विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध रहती है। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य में सभागार भी है। आडियो-वीडियो संचालित प्रचुर जानकारी पर्यटकों को मिलती है। नेलपट्टूू पक्षी अभ्यारण की यात्रा के लिए आवागमन के लिए पर्याप्त सेवायें-संसाधन उपलब्ध हैं। नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य प्रांतीय परिवहन सेवाओं से भी जुड़ा है। हवाई सफर के जरिये नेलपट्टू पक्षी अभयारण्यकी यात्रा करना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा चेन्नई है। निकटतम रेलवे स्टेशन सुल्लपेट है।