स्वस्थ रहने के लिए खाएं आर्गेनिक मूंग

0
1629

आर्गेनिक मूंग की दाल के सेवन से ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है। दाल में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नेशियम होता है, जो आंतों से गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। मूंग दाल से इम्युनिटी तो बढ़ती ही है मेटाबॉलिज्म भी दुरूस्त रहता है। यह दो प्रकार की होती हैं। पहली हरी छिलका सहित और दूसरी पीली मूंग दाल।

मूंग दाल भूख को भी नियंत्रित करता है। इसे सूप और स्प्राउट के रूप में लिया जा सकता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी फ्लेवोनोइड्सए फेनोलिक एसिडए कार्बनिक एसिडए अमीनो एसिडए कार्बाेहाइड्रेट और लिपिड जैसे पोषक तत्व पाई जाती है। मूंग दाल अन्य दालों की तुलना में हल्की और आसानी से पचने योग्य होती है।

यह शरीर में फैटी एसिड ब्यूटेरेट के उत्पादन को बढ़ाती है जो पाचन में मदद करता है और शरीर में गैस को बनने से रोकता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है।

फायदे
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक : मूंग की दाल में कोलेस्ट्रॉल को कम करने का प्रभाव पाया जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती हैं। इस आधार पर यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के साथ ही इसके स्तर को कम करने में साहयक है।

रक्तचाप को नियंत्रित करे : मूंग दाल रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है। रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ.साथ उसे बढ़ने से रोकने और उससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

मधुमेह को करे नियंत्रित : मूंग की दाल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण रक्त में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कम करने में फायेदमंद होता है। मूंग में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटीमाइक्रोबियलए एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो कई प्रकार के फंगस को दूर करने के साथ.साथ विभिन्न प्रकार के संक्रमण को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं।

आनन्द मिश्रा