कांग्रेस ने हिमाचल का हक छीना BJP ने रखा खास ख्याल

0
1504

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला से चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का हक छीना है, जबकि इसे भाजपा ने दिलाया है। उन्होंने विशेष श्रेणी का दर्जा दिलाने से लेकर अटल टनल, कोल डैम, एम्स जैसी कई योजनाओं को हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा की देन बताया। नड्डा चार राज्यों में पार्टी को मिली चुनावी जीत के बाद अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में पहुंचे।

नड्डा ने कहा कि चाहे 10वां या 11वां वित्त आयोग हो या विशेष श्रेणी का दर्जा, यूपीए की तत्कालीन मनमोहन सरकार तो केंद्रीय योजनाओं में हिमाचल के बजट व्यय की हिस्सेदारी आधी करने जा रही थी। इसके लिए पंजाब और हरियाणा का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस साफ हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा बरकरार रखा। नड्डा ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए किसने सोचा था कि इसे एम्स मिलेगा।

वर्ष 2022 में सरकार एम्स जनता को समर्पित कर देगी। वैक्सीनेशन में प्रथम आने, जल जीवन मिशन में 8 लाख 40 हजार लोगों को पेयजल कनेक्शन देने, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 10,200 लोगों को रोजगार देने, सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाने जैसे काम बड़े हैं। दोबारा से सरकार बनाने के लिए भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेगी। दूसरी पार्टी भाई को भाई से लड़ा रही है। क्षेत्र में लोगों को बांट रही है। सत्ता में होने पर ये लोग चुनाव के वक्त ही चूना लगाते थे।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी लोग आत्मसंतुष्टि में रहते हैं, यह अच्छी बात है, मगर जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसे लोगों तक पहुंचाने में कंजूसी नहीं होनी चाहिए। नई पार्टी खो रही आपा, यूपी, उत्तराखंड में जमानत जब्त, हमारे सामने खड़े लोगों के पास ताकत नहीं आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर नड्डा ने कहा कि नई पार्टी आई है जो आपा खो देेती है। यूपी में 377 सीटों पर इसकी जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में 70 में से 68 सीटों पर जमानत जब्त हुई।